{"_id":"5814c4684f1c1b250ebc2290","slug":"the-death-of-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 29 Oct 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटर मार्ग पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को कांडा गांव के कुछ दूर सुनसान इलाके में सड़क किनारे एक युवक कुछ लोगों को गंभीर रूप से घायल मिला। युवक की पहचान संदीप (22) जयपाल सिंह, निवासी कांडा के रूप में की गई।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे 108 से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर और अन्य हिस्सों पर चोट आई है। रुद्रप्रयाग के कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि मामले की जांच के लिए सुमाड़ी चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
हत्या या अन्य संभावनाओं को लेकर भी जांच की जा रही है। रविवार को शव परिजनों को सौंपा जाएगा।