फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The budget has not improved even after two years in the absence of power supply

बजट के अभाव में दो साल बाद भी नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति

Tue, 02 Aug 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Tue, 02 Aug 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन

धनपुर क्षेत्र आठ से अधिक गांवों को जोड्ने वाले रैंतोली-जसोली मोटरमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई 33 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन का एलाइमेंट बदलने का कार्य, बजट के अभाव में दो वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। विद्युत लाइन कई स्थानों पर मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त होती जा रही है। इस कारण कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है।

विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व सड़क के मलबे से विद्युत हाईटेंशन लाइन को हो रहे नुकसान के चलते उर्जा निगम ने लाइन का एलाइमेंट चेंज कर अन्यत्र स्थान से सप्लाई की योजना बनाई थी। इस संबंध में लोनिवि को 12 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन दो वर्ष बाद भी लोनिवि द्वारा मामले में कोई प्रयास नहीं किए गए।
विज्ञापन


ऐसे में समय से बजट न मिलने का खमियाजा दूरस्त गांवों के ग्रामीण भुगत रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क सुधारीकरण कार्य के मलबे से पाबौ गांव की पूरी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के मलबे से कई पोल भी झुक गए हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। इसके कारण गांव के 90 परिवार अंधेरे में गुजर-बसर कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से जल्द विद्युत लाइन की मरम्मत कर नियमित सप्लाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण के दौरान खतरे की जद में आई विद्युत लाइन को शिफ्टिंग करने को लेकर पूर्व में लोनिवि को 12 लाख रुपए का स्टीमेट भेजा गया था। धनराशि नही मिलने से लाइन को बदलने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिस कारण ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही है।

- मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम रुद्रप्रयाग।


सड़क राज्य योजना के तहत स्वीकृत है। धनराशि न होने से भुग्तान करने में समस्या हुई है। बजट पास हो गया है जिसका भुंग्तान अगस्त माह के भीतर कर दिया जाएगा।
- इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियंता, लोनिवि रुद्रप्रयाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed