फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The bear broke the cowshed and bled the cow

भालू ने गोशाला तोड़ गाय को किया लहूलुहान

Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
The bear broke the cowshed and bled the cow
बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत कमोल्ड़ी के महड़ गांव में भालू ने गोशाला तोड़कर वहां बंधी दुधारू गाय को नोंचकर बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पशु का इलाज किया। वहीं वन विभगा की टीम ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार देर रात भालू ने महड़ गांव निवासी सूरवीर सिंह कठैत की गोशाला को तोड़कर वहां बंधे चार पशुओं में से एक गाय को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पशु के साथ अन्य पशु भी जोर-जोर से रंभाने लगे, जिससे भालू भाग गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पाया कि गोशाला का ऊपरी हिस्सा टूटा हुआ है और अंदर गाय लहूलुहान पड़ी है। पशुपालक सूरवीर सिंह कठैत ने बताया कि गोशाला में चार पशु बांधे हुए थे। भालू ने छत तोड़कर दरवाजे के पास बंधी गाय को बुरी तरह से घायल किया है। गाय के शरीर पर जगह-जगह गहरे जख्म है। ग्राम प्रधान संगीता देवी चौधरी की सूचना पर वन व पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान घायल पशु का उपचार भी किया गया लेकिन पशु की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभाग से भालू को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने और पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है। इधर, वन दरोगा कुंदी लाल आर्य ने बातया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएफओ कार्यालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed