फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ten gram panchayats are unable to connect with the highway

हाईवे से नहीं जुड़ पा रही दस ग्राम पंचायतें

Thu, 05 Aug 2021 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Ten gram panchayats are unable to connect with the highway
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर पट्टी के दस से अधिक ग्राम पंचायतों को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने का सपना 12 साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। गांवों को हाईवे से लिंक करने के लिए लोनिवि ने घोलतीर में अलकनंदा नदी पर सौ मीटर लंबा पुल प्रस्तावित किया था, जो फाइलों में दफन होकर रह गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2007/08 में लोनिवि की ओर से सणगू-सारी मोटर मार्ग को बदरीनाथ हाईवे को लिंक करने के लिए कोठगी से घोलतीर तक 100 मीटर स्पान मोटर पुल की स्वीकृति मिली थी। सर्वेक्षण कर लोनिवि ने राजमार्ग से पुल की साइट तक एप्रोच मार्ग का निर्माण भी किया। पुल के बनने से क्षेत्र के दस से अधिक ग्राम पंचायतों का बदरीनाथ हाईवे से सीधा संपर्क हो जाता।
विज्ञापन

ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि घोलतीर-कोठगी पुल को लेकर सर्वेक्षण समेत अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई थीं। तब बीआरओ ने घोलतीर से नगरासू के पास हाईवे चौड़ीकरण के दौरान निर्मित एप्रोच मार्ग को ध्वस्त कर दिया था। साथ ही नगरासू के दूसरी तरफ नर्सिंग कॉलेज भी प्रस्तावित है, जिससे नगरासू-सौड़-छिनका मोटर मार्ग का निर्माण भी होना है। अभी प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है, इसलिए घोलतीर-कोठगी पुल पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed