फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Temple adorned with ten quintal flowers, Lord Madmaheshwar will reside in Omkareshwar today

दस कुंतल फूलों से सजा मंदिर, आज ओंकारेश्वर में विराजेंगे भगवान मद्महेश्वर

Sat, 21 Nov 2020 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Temple adorned with ten quintal flowers, Lord Madmaheshwar will reside in Omkareshwar today
रांसी गांव से गिरिया पहुंचने के दौरान रास्ते में भक्तों को दर्शन देते हुए आराध्य द्वितीय केदार म? - फोटो : RUDRAPRYAG
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए आज रविवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होंगे। आराध्य के आगमन के लिए देवस्थानम बोर्ड द्वारा मंदिर को दस कुंतल फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को बाबा की डोली ने गिरिया गांव में रात्रि प्रवास किया। जहां पर ग्रामीण भक्तों ने सामूहिक अर्घ्य लगाया गया। साथ ही अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि का आशीष भी मांगा। सुबह 7 बजे राकेश्वरी मंदिर रांसी गांव में मुख्य पुजारी टी.गंगाधर लिंग ने भगवान मद्महेश्वर का अभिषेक कर भोग लगाकर आरती उतारी। सभी परंपराओं का निर्वहन करने के बाद आराध्य की भोग मूर्तियों को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया गया। राकेश्वरी मंदिर की परिक्रमा के बाद डोली ने सुबह 8 बजे अपने शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान किया। भक्तों के जयकारे के बीच डोली राऊलेंक, उनियाणा, जुगासू, मनसूना होते हुए दोपहर को गिरिया गांव पहुंची। जहां पर पंचायती चौक में ग्रामीणों ने आराध्य का स्वागत करते हुए सामूहिक अर्घ्य लगाया। इस मौके पर डोली प्रभारी मनीष तिवारी, ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार, शिव सिंह रावत, मदन सिंह, देवानंद गैरोला, संजय पंवार समेत मद्महेश्वर घाटी के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed