फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Teachers on strike, schools silence.

शिक्षक हड़ताल पर, स्कूलों में सन्नाटा

Fri, 16 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 16 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Teachers on strike, schools silence.
टीचर - फोटो : demo pic

 राजकीय शिक्षक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से माध्यमिक स्कूलों में पठन-पाठन और अन्य शैक्षिक गतिविधियों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। भले ही अतिथि शिक्षकों के साथ सीनियर कक्षा के छात्र-छात्राएं पढ़ाई का जिम्मा संभाले हुए हैं लेकिन व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है।

विज्ञापन


18 सूत्री मांगों को लेकर 12 सितंबर से हड़ताल पर चल रहे माध्यमिक शिक्षकों के कारण स्कूलों में सन्नाटा पसरा पड़ा है। गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन, अर्थशास्त्र और भूगोल जैसे कई जटिल विषयों की पढ़ाई छात्र-छात्राओं को स्वयं करनी पड़ रही है। ऐसे में उन्हें खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई विद्यालय ऐसे हैं, जहां एक-दो पदों को छोड़कर अन्य विषयों में स्थायी शिक्षक हैं। जीजीआईसी रुद्रप्रयाग, रतूड़ा, चोपड़ा, चोपता, कोठगी, खेड़ाखाल में एक या दो अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रही है। जखोली ब्लाक के कई स्कूलों में ताला लटके हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed