फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   teacher collecting items related to folk culture

लोक संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं को संग्रहित कर रहीं शिक्षिका

Fri, 14 Jan 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
teacher collecting items related to folk culture
पहाड़ के प्राचीन वाद्य यंत्र, जिसमें अधिकांश गुमनाम हो गए हैं। - फोटो : RUDRAPRYAG
राजकीय इंटर कॉलेज मणिपुर में कार्यरत शिक्षिका ललिता रौतेला लोक संस्कृति और मानव जीवन की दिनचर्या से जुड़ी पौराणिक वस्तुओं को संजोने में जुटी है। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सहयोग से कई गांवों से प्राचीन वाद्य यंत्र, दैनिक उपयोग में आने वाले तांबे, पीतल, कांसे के बर्तन, पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली सामग्री, अनाज नापने व अनाज पीसने व कूटने के यंत्र/उपकरणों को संग्रह किया है।
विज्ञापन

शिक्षिका ललिता रौतेला आसपास के गांवों से स्कूली बच्चों के सहयोग से हुड़का, ढौंर-थाली, रणसिंहा, बिणई, मस्कबीन, अनाज नापने वाला पाथा व तामी, अनाज पीसने के लिए जंदरा (पत्थर के दो पाटों से बनी हाथचक्की), रिंगाल की सूप, छाबड़ा, तमली (तांबे की सुराही), तोमड़ी (बीज रखने के लिए सूखी लौकी), कांसे के लोटे, गिलास, पितल के बंठा (पानी भरने का वर्तन), नौगर्या (नौ ग्रह पूजन के लिए लकड़ी का बना होता है।), लकड़ी की परोठी (घरों में दही रखने का वर्तन), लालटेन, कांसे के भड्डू, बैलों के गले में बांधने वाले खांकर आदि कई वस्तुओं को एकत्रित कर रही हैं। किस गांव से किस परिवार के पास से कौन से वस्तु है, उसके लिए रजिस्टर बनाया गया है।
विज्ञापन

प्राचीन वस्तुओं को एकत्र कर उन्हें संग्राहलय में स्थान दिया जा सकता है। ये वस्तुएं पूर्व में हमारे जीवन का अहम हिस्सा रही हैं, जिन्हें संरक्षित करने के लिए जीआईसी मणिपुर में शिक्षिका रौतेला व छात्र-छात्राओं की पहल स्वागतयोग्य है। उनके द्वारा कई प्राचीन वाद्य यंत्र संजोए गए हैं, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज रावत, विधायक केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed