{"_id":"678009743f66fdd54f0607b2","slug":"surprise-inspection-of-tehsil-basukedar-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-590430-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: तहसील बसुकेदार का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: तहसील बसुकेदार का औचक निरीक्षण
Thu, 09 Jan 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
बसुकेदार में नए तहसील भवन निर्माण के लिए चयनित भूमि&nbs
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने तहसील बसुकेदार का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील के नए कार्यालय भवन निर्माण के लिए ग्राम बष्टी स्ता बैंड तिलोधार नामी तोक में चयनित भूमि का निरीक्षण किया। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्मिकों से लोगों की शिकायतों का जल्द निस्तारण करने को कहा। कहा कि किसी भी आम जनमानस को अपनी समस्या एवं अपने कार्य के लिए बार-बार तहसील में न आना पड़े। उन्होंने कार्यालय परिसर एवं कार्यालय में साफ सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। ग्राम बष्टी पस्ता बैंड तिलोधार नामक तोक पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को दूरभाष पर नए तहसील भवन के लिए भूमि चिह्नित करने को कहा। संवाद