फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Strategy will be made against Devasthanam Board

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में बनेगी रणनीति

Fri, 03 Sep 2021 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Strategy will be made against Devasthanam Board
देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ के तीर्थपुरोहित नई रणनीति बनाने में जुट गए हैं। केदारघाटी के गांवों में लोगों से संवाद कर आंदोलन को तेज करने के साथ चरणबद्ध प्रदर्शन किए जाएंगे। साथ ही जिला मुख्यालय में भी धरना व चक्काजाम होगा।
विज्ञापन

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला की अध्यक्षता में गुप्तकाशी में हुई बैठक में तीर्थपुरोहितों ने बैठक कर एक स्वर में सरकार से देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग की। उनका कहना था कि दो वर्ष से आंदोलन चल रहा है लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से मांगपूर्ति के बजाय बोर्ड का विस्तार कर तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों में फूट डालने की साजिश की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देवस्थानम बोर्ड भंग करने के लिए आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसके लिए केदारघाटी के गांव-गांव भ्रमण कर प्रत्येक परिवार व व्यक्ति से संवाद किया जाएगा। जरूरी हुआ तो गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, ऊखीमठ में चरणबद्ध प्रदर्शन व आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में जुलूस-प्रदर्शन और चक्काजाम की रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक में केदार सभा के पूर्व अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी, राजकुमार तिवारी, संतोष त्रिवेदी, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, अशोक शुक्ला, डीएन वाजपेयी, आनंद सेमवाल, विजय शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

18वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन 18वें दिन भी जारी रहा। केदार सभा के महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती के नेतृत्व में अनशनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक मांगपूर्ति नहीं होती, वे धरना देते रहेंगे। इस मौके पर सौरभ शुक्ला, साकेत बगवाड़ी, मनोज तिवारी, रोशन, प्रियांशु, शशि अवस्थी, पंकज कुर्मांचली, देव किशोर शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed