फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   State Teachers Association ends strike.

राजकीय शिक्षक संघ की हड़ताल समाप्त

Sun, 18 Sep 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 18 Sep 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
State Teachers Association ends strike.
टीचर - फोटो : demo pic

सोमवार से अब माध्यमिक स्कूलों में विधिवत तरीके से पठन-पाठन संचालित होगा। रविवार को राजकीय शिक्षक संघ की हड़ताल समाप्त हो गई है। संघ के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत व मंत्री कुलदीप कंडारी ने बताया कि सरकार ने 18 सूत्री मांगों पर अपनी सहमति जताई है।

विज्ञापन


वार्षिक स्थानांतरण, वर्ष में चार विशेष अवकाश, यात्रा अवकाश, 2005 में एक ही विज्ञप्ति पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ, 2008 को आधार मानकर विद्यालयों का कोटीकरण और पुरानी सेवा को जोडने सहित अन्य मांगों के निस्तारण के लिए प्रमुख सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन


यह कमेटी शिक्षक संगठन का पक्ष सुनने के बाद एक माह में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। श्री रावत ने बताया कि एक सप्ताह तक चला आंदोलन पूरी तरह से सफल रहा। जिले में तीनों ब्लाकों से शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी नियमित भागीदारी दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार से विद्यालयों में नियमित रूप से पठन-पाठन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed