फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Special team inspected the site

पर्यटन की संभावित जगहें चिह्नित कर रहा विशेष परीक्षण दल : त्रिवेंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Special team inspected the site
गूलरभोज में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यमंत्री। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूएस कार्निवाल के तहत हरिपुरा बौर जलाशय में चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय कयाकिंग/कैनोइंग प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही गदरपुर ब्लॉक के लिए मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय योजना के तहत स्कूल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

शनिवार को बौर जलाशय के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को पर्यटन हब बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए गठित विशेष परीक्षण दल पर्यटन की संभावित जगहें चिह्नित कर रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य के लिए एडवेंचर टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक कमेटी का गठन जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन

खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि बौर जलाशय को 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत हरिपुरा बौर जलाशय को पर्यटन के रूप विकसित का सरकार का प्रयास सराहनीय है। यह पर्यटन स्थल एक मील का पत्थर साबित होगा। जो कमियां शेष है, उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, सीडीओ मयूर दीक्षित, सुरेश परिहार, अरुण पांडे, शिव अरोरा, कोच फिलिप मैथ्यू सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कयाकिंग में नरेंद्र, शुभम और रोहित ने स्वर्ण पदक जीता
रुद्रपुर। कयाकिंग प्रतियोगिता के एक हजार मीटर पुरुष सिंगल वर्ग में मध्य प्रदेश के नरेंद्र कठायत ने स्वर्ण, उत्तराखंड के शुभम ने रजत और विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह कयाकिंग प्रतियोगिता के एक हजार मीटर डबल्स में उत्तराखंड के शुभम व रोहित ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश के आकाश व अनुज ने रजत और दिल्ली के दीपक व विशाल ने कांस्य पदक जीता।
कैनोइंग सिंगल में यूपी के बादल कुमार ने स्वर्ण, विशाल कुमार ने रजत और मध्यप्रदेश के कुलदीप सिंह ने कांस्य पदक जीता। कैनोइंग डबल्स में यूपी के बादल व विक्रांत ने स्वर्ण, उत्तराखंड के विशाल व सूर्या ने रजत, पंजाब के करनैल सिंह व सोहन सिंह ने कांस्य पदक जीता।
महिला सिंगल एक हजार मीटर में उत्तराखंड की पूजा चौहान ने स्वर्ण, पंजाब की मानसी ने रजत और दिल्ली की आरती ने कांस्य पदक, एक हजार मीटर महिला डबल्स में उत्तराखंड की पूजा व शैलू ने स्वर्ण, दिल्ली की कोमल बिष्ट व वैश्नवी ने रजत और पंजाब की मानसी व नवदीप ने कांस्य पदक हासिल हुआ।

कैनोइंग प्रतियोगिता महिला सिंगल में पंजाब की जसमीत कौर ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश की सुखप्रीत कौर ने रजत और दिल्ली की अंजलि ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा दो सौ मीटर, पांच सौ मीटर की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed