फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Soumya Dhoundiyal was re-elected District President

सौम्य ढौंड़ियाल को दोबारा चुना गया जिलाध्यक्ष

Sun, 04 Apr 2021 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Soumya Dhoundiyal was re-elected District President
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के वार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सौम्य ढौंड़ियाल को पुन: अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान शिक्षक, अधिकारी/कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए आरपार की लड़ाई का संकल्प लिया। इस मौके पर उक्रांद ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

यहां आयोजित वार्षिक अधिवेशन एवं सामागम में बतौर मुख्य अतिथि आंदोलन के प्रांतीय अध्यक्ष जीतराम पैन्यूली ने कहा कि जायज मांग के लिए शिक्षक, अधिकारी/कर्मचारी लंबे समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार सुध नहीं ले रही है। पुरानी पेंशन के प्रति अनदेखी की सरकारों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी, सयुंक्त मंत्री पीके बहुगुणा, एसएस पंवार, देहरादून जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, संघर्ष समिति के चियरमैन जगमोहन रावत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। इस मौके पर आंदोलन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राज विलोचन राणा को महामंत्री एसएस राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश पुरोहित को कोषाध्यक्ष, राकेश गैरोला को संगठन मंत्री, अंजना उनियाल को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। उधर तिलवाड़ा में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश भट्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए अंतिम सांस तक आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण, उपाध्यक्ष नीलम बिष्ट , मंडल उपाध्यक्ष रश्मि गौड़, मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट, अंकित रौथाण आदि इस दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed