{"_id":"5f19e3298ebc3e63d7045ac2","slug":"social-distance-rudrapur-news-hld3908198104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में खुलेआम उड़ रहीं सोशल डिस्टेंजिग धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में खुलेआम उड़ रहीं सोशल डिस्टेंजिग धज्जियां
विज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केसों के बीच श्रमिक और मध्यम वर्ग कोरोना संक्रमण को गंभीरता से नहीं ले रहा है। रुद्रपुर में बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर लोग बगैर मास्क खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। ईएसआई अस्पताल में फिटनेस प्राप्त करने को पहुंच रहे सिडकुल श्रमिक भी सामाजिक दूरी के नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं।
रुद्रपुर मुख्य बाजार, गल्ला मंडी रोड, सब्जी मंडी, विधवानी मार्केट और काशीपुर बाइपास के पास लोग बगैर मास्क घूमते नजर आए। पुलिस कर्मी सिर्फ इंदिरा चौक और डीडी चौक पर तैनात नजर आए। रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की गैर मौजूदगी के कारण दुकानों पर भीड़ रही।
सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाना पुलिस का कार्य है। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होने की जरूरत है। मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल के साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
डॉ. डीएस पंचपाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर।
जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों के आंकड़ों को लेकर भ्रम की स्थिति
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमितों की जांच को आरटीपीसीआर, ट्रू नेट मशीन व रैपिड एंटीजन टेस्ट से अलग-अलग जांचें होने के कारण पॉजिटिव केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिले में बुधवार को देहरादून से दर्शाये गए 98 केसों की पुष्टि ऊधम सिंह नगर जिले में बृहस्पतिवार शाम तक भी नहीं हो सकी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ 57 पॉजिटिव केसों की सूची उपलब्ध हो सकी थी।
सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने कहा कि बुधवार को ऊधम सिंह नगर जिले में 57 कोरोना पॉजिटिव केस आए थे। जबकि 98 पॉजिटिव केस की चर्चा थी। यह गलती कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने इस तरह के मामले में पूर्व में भी सामने आ चुके हैं। गत 16 जुलाई की रात को अचानक 91 कोरोना पॉजिटिव केसों को हेल्थ बुलेटिन शामिल कर दिया था। जबकि उस दिन एनसीडीसी लैब दिल्ली से 24 लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे।
बाद में पता चला कि काशीपुर में चार दिनों से लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव केसों को हेल्थ बुलेटिन में शामिल करने के कारण यह आंकड़ा बढ़ गया था। सूत्रों का कहना है कि ऊधम सिंह नगर और देहरादून के अधिकारियों के बीच समन्वय के अभाव के कारण इस तरह की गलतियां सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे तक जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास बुधवार रात के 57 कोरोना पॉजिटिव केसों के बाद पांच संक्रमित लोगों की ही सूची मिली थी। जिनमें दो रुद्रपुर, दो जसपुर व एक बाजपुर निवासी है।
शांतिपुरी में एक और कोरोना संक्रमित मिला
शांतिपुरी। बुधवार की देर शाम शांतिपुरी नंबर चार निवासी और लालकुआं थाने में तैनात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पुलिसकर्मी का सैंपल लालकुआं थाने में 19 जुलाई को लिया गया था। बृहस्पतिवार को संक्रमित पुलिसकर्मी को लालकुआं थाने में बुलाने के बाद उसे आइसोलेट किया गया है। पुलिसकर्मी रोजाना घर से लालकुआं थेेड्यूटी करने जाता था। ग्राम प्रधान राहुल तिवारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी है।
कोतवाली का गेट बंद, जरूरी कार्य के लिए मिल रहा प्रवेश्ा
रुद्रपुर। कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से हड़कंप मचा है। राहत की बात है कि अन्य पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पुलिस ने ऐहतियातन कोतवाली को सैनिटाइज करने के साथ ही मुख्य गेट को बंद कर दिया है। गेट से केवल जरुरी कार्य वाले को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को बुखार या अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने पर जानकारी प्रभारी निरीक्षक को देने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलने शुरू हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट किट
रुद्रपुर। सिडकुल में एक प्लांट हेड सहित तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। उद्योगों में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट नहीं होने की वजह से कर्मियों की जांच नहीं हो पा रही है। बृहस्तिवार की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिडकुल प्रशासन को टेस्ट किट मिलना शुरू हो गई हैं। आरएस सिडकुल परितोष वर्मा ने बताया कि टेस्ट किट कम संख्या में हैं। पहले उन फैक्ट्रियों को किट दी जाएंगी, जहां कोरोना के केस पाए गए हैं।
फोटो 23आरडीपी 13पी: रुद्रपुर कोतवाली का बंद किया गया गेट।
अब 10 दिन आइसोलेशन में रहेंगे कोरोना पॉजिटिव
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पहले की भांति 10 दिन ही आइसोलेट किया जाएगा। जिले में अचानक कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। जिले में बृहस्पतिवार शाम तक 799 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए कोविड केयर सेंटरों को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। भर्ती कोरोना संक्रमितों की आइसोलशन की अवधि 10 दिन कर दी गई है। पूर्व में आइसोलेशन अवधि 14 दिन की गई थी। इधर, जिले में बृहस्पतिवार को 39 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। ब्यूरो
हज कमेटी ने वापस किए जिले के 337 लोगों के तीन करोड़ रुपये
रुद्रपुर। हज यात्रा स्थगित होने पर हज कमेटी ने जिले के 337 मुस्लिम समुदाय के लोगों के करीब तीन करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं। यही नहीं उनके पासपोर्ट सुरक्षित उन्हें मिल सकें इसके लिए बाकायदा हज कमेटी यूएसनगर में आकर लोगों के पासपोर्ट वापस करेगी। उत्तराखंड राज्य हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मो. नसीब ने बताया कि हज यात्रा स्थगित होने पर राज्य के सभी आवेदनकर्ताओं के रुपये लौटाए जा रहे हैं। इसमें अभी तक यूएस नगर से 337 लोगों के कुल तीन करोड़ से भी अधिक यात्रा राशि को लौटा दिया गया है। संवाद
एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित दो पॉजिटिव
काशीपुर। एआरटीओ कार्यालय के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को हल्द्वानी व स्थानीय कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल के कोरोना काउंटर और सूर्या चौकी यूपी बार्डर पर 40 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई।
जिसमें संस्कृति एन्क्लेव कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति और नई सब्जी मंडी निवासी 28 युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इधर, एआरटीओ अनिता चंद ने बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत है। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कार्यालय के 15 अधिकारी व कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे थे। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जसपुर में आठ लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
जसपुर। नगर में 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव संख्या अब 116 हो गई है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके शर्मा ने बताया की चार लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में दो लोग मोहल्ला नथा सिंह में तथा 2 लोग आवास विकास कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।