{"_id":"653113597bb7d8e6eb0c85cf","slug":"so-far-239968-devotees-have-received-health-services-during-kedarnath-yatra-rudrapryag-news-c-52-sdrn1031-2906-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा में अभी तक 2,39968 श्रद्धालुओं को मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा में अभी तक 2,39968 श्रद्धालुओं को मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं
Thu, 19 Oct 2023 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 19 Oct 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग अभी तक 2,39968 श्रद्धालुओं की जांच कर इलाज कर चुका है। इस दौरान 26,508 श्रद्धालुओं को आपात चिकित्सा मुहैया कराई जा चुकी है। यात्रियों के लिए विभाग की ओर से सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 14 मेडिकल रिलीफ पोस्ट संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही सोनप्रयाग और केदारनाथ में अस्पताल का संचालन हो रहा है।
25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष 17 लाख 24 हजार 140 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कुल 2,39968 की जांच कर इलाज किया जा चुका है। सीएमओ डाॅ. हरीश चंद्र सिंह मार्तोलिया ने बताया कि बाबा केदार के दर्शनों को आ रहे श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही 10,572 श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। संवाद