फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   snowfall affected 100 villages , Kedarnath Dham also cut off from district headquarters

बर्फबारी से प्रभावित सौ गांव, केदारनाथ धाम का भी जिला मुख्यालय से कटा संपर्क

Sun, 12 Jan 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
snowfall affected 100 villages , Kedarnath Dham also cut off from district headquarters
भारी बर्फबारी के बाद से जनपद के दूरस्थ तोषी व त्रियुगीनाराण गांव समेत दस से अधिक गांव/तोकों में अभी तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। उधर, केदारनाथ धाम का भी जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह 6 से 8 जनवरी की रात्रि तक हुई भारी बर्फबारी से जनपद के सौ से अधिक गांव व्यापक रूप से प्रभावित हो गए थे। एक सप्ताह बाद भी 40 से अधिक गांवों का ब्लॉक व जिला मुख्यालयों से संपर्क कटा हुआ है। इन गांवों में ढाई से तीन फीट बर्फ मौजूद है, जिस कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। तोषी, गौंडार, चौमासी, चिलौंड आदि गांवों का अब भी ब्लॉक मुख्यालय व सड़क से संपर्क कटा हुआ है। इधर, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर सारी तक आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन बनियाकुंड से आगे हाईवे अब भी बंद है। दूसरी तरफ सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर भी तीन किमी तक भारी बर्फ जमा है, जिस कारण वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा बर्फ को साफ कर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, बिजली लाइनों को भारी क्षति पहुंची है। इधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ एलएस लिंगवाल ने बताया कि जहां-जहां बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनकी मरम्मत कर चरणबद्ध तरीके से बिजली सप्लाई की जा रही है। उधर, गौंरीकुंड में भी संचार सेवा बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed