फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Six contenders for ward members in Rudrapur withdrew from the ground

रुद्रपुर में वार्ड सदस्यों के छह दावेदार मैदान से हटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Six contenders for ward members in Rudrapur withdrew from the ground
रुद्रपुर। रुद्रपुर ब्लॉक की 32 ग्राम पंचायतों के रिक्त वार्ड सदस्यों के 81 पदों में से 58 में सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। बृहस्पतिवार को छह दावेदारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। रुद्रपुर ब्लॉक में अब 16 वार्डों में चुनाव होंगे जबकि सात वार्डों में एक भी दावेदार ने नामांकन नहीं किया है। दावेदारों को ब्लॉक कार्यालय में चुुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए।
विज्ञापन

रुद्रपुर ब्लॉक में सुबह 10 बजे नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। वार्ड सदस्यों के 98 दावेदारों में से छह ने अपने नामांकन वापस ले लिए। नाम वापसी के बाद 58 वार्डों में वार्ड सदस्यों का चुना जाना तय हो गया है। सिर्फ 16 वार्डों में चुनाव होंगे, इन 16 वार्डों में 34 ने दावेदारी पेश की। इनमें 14 वार्डो में दो-दो और दो वार्डों में तीन-तीन दावेदार हैं। रिक्त 81 सीटों में से सात में एक भी दावेदार नहीं मिलने के कारण वहां दोबारा चुनाव कराया जाएगा। बता दें कि बुधवार को 109 दावेदारों में से 11 के नामांकन निरस्त हो गए थे। रुद्रपुर की छह ग्राम पंचायतों में दानपुर, बागवाला, प्रतापपुर, शहदौरा, सतुईया व लौहरी के ग्राम प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण शपथ ग्रहण नहीं कर सके हैं। वार्ड सदस्यों के लिए 19 दिसंबर मतदान को और 21 को मतगणना होगी। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी गौरव शर्मा, वीपीओ पूनम पनेरू, वीपीओ पार्वती, वीपीओ रवि चंद्रा, एडीओ पंचायत केके मेलकानी, एबीडीओ एसके आर्य, वीडीओ मोहम्मद असलम, उमेश जोशी, एनएस सुयाल आदि थे।
विज्ञापन

इन छह लोगों ने वापस लिया नामांकन
----
नाम सीट
आशिया वार्ड 5 छिनकी
लक्ष्मण दास वार्ड 5 छिनकी
सैजान खान वार्ड 9 सतुईया
खुशाल मेहता वार्ड 9 खमिया नंबर दो
आशमा वार्ड 2 कच्ची खमरिया
नरगिस परवीन वार्ड एक शिमला पिस्तौर
ग्राम सभा रफीनगर में दूसरी बार कंचन का पर्चा खारिज
गूलरभोज। ग्रामसभा रफीनगर में ग्राम प्रधान के दावेदार का पर्चा दूसरी बार भी खारिज हो गया है। इस बार भी इस ग्राम सभा में चुनाव नहीं हो सकेगा। बता दें कि पूर्व में हुई नामांकन प्रक्रिया में ग्रामसभा रफीनगर में कंचन रानी पत्नी आकाश ने ग्राम प्रधान पद पर दावेदारी की थी। एक मात्र दावेदारी होने के कारण उसका ग्राम प्रधान बनना लगभग तय था। लेकिन गांव के ही प्रधान पद के दावेदार और आरटीआई कार्यकर्ता बल्देवराज ने उक्त पर्चे पर शैक्षिक स्थानांतरण पत्र सत्यापित न होने की आपत्ति दर्ज कराई थी। तत्कालीन आरओ ने आपत्ति को सही मानते हुए कंचन का पर्चा निरस्त कर दिया था। अब दूसरी बार नामांकन प्रक्रिया में फिर से कंचन रानी ने पर्चा दाखिल किया था। इस बार फिर से बल्देवराज ने दावेदार कंचन की उम्र कम होने की आपत्ति दर्ज कराई। आरओ एलडी जोशी ने आपत्ति को सही मानते हुए कंचन का पर्चा खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 रिक्त पदों पर होगा मतदान, 85 का निर्विरोध चुना जाना तय
गदरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में नाम वापसी के बाद गदरपुर ब्लॉक की नौ ग्रामसभाओं में सदस्य पद के 14 रिक्त पदों पर 19 दिसंबर को मतदान होगा।
ब्लॉक मुख्यालय में आरओ एलडी जोशी एवं एआरओ मधुसूदन की मौजूदगी में चल रही उप चुनाव की प्रक्रिया में नाम वापसी के बाद ग्रामसभा खानपुर पश्चिम में वार्ड चार व आठ, रफीनगर में वार्ड 10, कूल्हा में वार्ड तीन, पांच, मदनापुर में वार्ड पांच, महतोष में वार्ड आठ व 11, खानपुर पूर्व में वार्ड दो, झगड़पुरी में वार्ड आठ व नौ एवं गुमचैया में वार्ड दो और नौ में 19 दिसंबर को मतदान होगा। दावेदारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सदस्य पद की रिक्त चल रहे 115 सीटों में से 85 सीटों पर एक-एक दावेदार द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने पर उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। 16 रिक्त पदों पर कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।

पंचायत सदस्य में 132 का निर्विरोध चुना जाना तय
खटीमा। त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव में रिक्त पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया में नाम वापसी के दिन ग्राम पंचायत सदस्य के 14 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। इसके साथ ही 132 सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब मात्र सात सदस्य पदों में ही 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीडीओ एनसी उपाध्याय ने बताया कि 19 दिसंबर को मतदान होगा। बताया कि ग्राम प्रधान के बगुलिया, पुरनापुर, खालीमहुवट और सरपुड़ा के पद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed