फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Silence in markets on second day of lockdown

लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजारों में पसरा सन्नाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Silence in markets on second day of lockdown
रुद्रपुर के मुख्य बाजार में लॉकडाउन के चलते पसरा सन्नाटा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग बहुत जरूरी कामों से ही अपने घरों से बाहर निकले। पुलिस ने सिडकुल के वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहनों की जगह-जगह पर चेकिंग की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व राहगीरों का लॉकडाउन उल्लंघन में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया था। सीएम के आदेश के बाद पुलिस-प्रशासन ने बाजार को बंद कराकर लोगों से घरों में रहने की अपील की थी। रविवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन बाजार से लेकर गली-मोहल्लों व गांव में सन्नाटा पसरा रहा। खाद्य सामग्री, फल-सब्जी, मेडिकल, डेयरी के अलावा सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रही।
विज्ञापन

शासन के आदेश को लोगों ने पालन करते हुए घरों में रहकर परिवार के साथ समय व्यतित किया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि दो दिन के लॉकडाउन में व्यापारियों व लोगों का पूरा सहयोग मिला। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोग बाजार बंद कराने को लेकर पूर्व में भी आगे आए थे। उन्होंने बताया कि बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की छूट दी गई थी। बेवजह सड़कों पर घूमने वाले 120 वाहन चालकों के पुलिस, सीपीयू व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों का लॉकडाउन उल्लंघन में केस दर्ज किया गया है। उधर, सब्जी मंडी में रविवार सुबह सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानों को बंद कराई। इसके साथ ही लोगों को समझाकर वापस घरों में भेजा गया। वहीं, रामपुर बॉर्डर पर लॉकडाउन के दूसरे दिन सघन चेकिंग की गई। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि जिले के सभी बॉर्डर पूर्ववत आगे भी सील रहेंगे। परमिशन के बाद भी आने वाले लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।

रुद्रपुर की सब्जी मंडी में लगी खरीदारों की भीड़।

रुद्रपुर की सब्जी मंडी में लगी खरीदारों की भीड़।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के डीडी चौक में बाइक सवार का चालान करते ट्रैफिक इंस्पेक्टर।

रुद्रपुर के डीडी चौक में बाइक सवार का चालान करते ट्रैफिक इंस्पेक्टर।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed