फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shortage of doctors in CHC Agastyamuni will be removed: Asha

सीएचसी अगस्त्यमुनि में चिकित्सकों की कमी होगी दूर : आशा

Tue, 23 Sep 2025 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 23 Sep 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Shortage of doctors in CHC Agastyamuni will be removed: Asha
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विशेष शिविर में 440 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

सीएसचसी परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी शीघ्र दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने जनमानस से स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने कहा कि अभियान के तहत अभी तक 11,176 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। 26 सितंबर को पीएचसी ऊखीमठ में आयोजित विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अक्षिता मंमगाईं, डाॅ. मनीष कुमार, फार्मेसी अधिकारी केके सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed