पंतनगर। उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद् (बायोटेक), हल्दी में छह माह के लिए लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। परिषद् के निदेशक प्रो. डीके सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी शिक्षा, शोध व विकास को बढ़ावा देना है। वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. मणिंद्र मोहन ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत प्रशिक्षणार्थी बायोटेक की विभिन्न प्रयोगशालाओं में शोध कार्य करेंगे। प्रशिक्षण में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि अयोध्या, जीबी पंत इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी संस्थान पौड़ी, देवस्थली विद्यापीठ लालपुर, सूरजमल कॉलेज किच्छा व एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी के 15 परास्नातक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। यहां परिषद् के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. कंचन कार्की, डॉ. सुमित पुरोहित, ओपी वार्ष्णेय, अमित पुरोहित, जितेंद्र सिंह बोहरा, अनुज शर्मा, अनुज कुमार, ललित मिश्रा, केशव सिंह आदि थेे।