{"_id":"58de74ab4f1c1bc30463ef0c","slug":"shalini-s-body-found-sahil-s-discovery-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालिनी का शव मिला, साहिल की खोज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालिनी का शव मिला, साहिल की खोज जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 31 Mar 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
शालिनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलकनंदा नदी में बही 13 वर्षीया शालिनी (सावनी) का शव शुक्रवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर नौगांव के समीप पुलिस ने नदी से बरामद किया है। शालिनी पिछले रविवार को अपने भाई साहिल के साथ निरवाली गांव के नीचे नदी में बह गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और परिजनों की ओर से गमगीन माहौल में मृतका की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे स्थानीय लोगों ने हाईवे पर नौगांव-नरकोटा में नदी में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने राफ्ट की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला, जो शालिनी का था। इस दौरान बच्ची के पिता जगदीश प्रसाद सेमवाल और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
बेटी के शव को देखकर पिता फफक-फफक कर रोने लगे। उन्हें बमुश्किल संभाला गया। दूसरी तरफ शालिनी के भाई साहिल (16) का अभी भी पता नहीं लग पाया है। रेस्क्यू टीम उसकी खोजबीन में जुटी है। विदित हो कि विगत 26 मार्च को निरवाली गांव में साहिल और शालिनी अलकनंदा नदी में फोटो खिंचवाते हुए बह गए थे।
विज्ञापन