फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Serra-Bharti win Cricket Tournament

सेरा-भरदार ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Tue, 12 Oct 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Serra-Bharti win Cricket Tournament
रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के सेरा-भरदार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ मु? - फोटो : RUDRAPRYAG
जखोली के सेरा-भरदार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में चौरास-श्रीनगर की टीम को पराजित कर सेरा-भरदार की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम के अखिल घिल्डियाल को मैन ऑफ द मैच और रामपाल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर चौरास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरा-भरदार की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए जरूरी रन बनाकर मैच जीतने के साथ खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व नकद धनराशि भेंट की। उन्हाेंने कहा कि वे केंद्रीय खेल मंत्री को पत्र भेजकर पहाड़ी क्षेत्रों में खेलों के विकास के लिए योजना बनाने की मांग करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष बलदेव पंवार ने क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर भगत चौहान, कमल रावत, अजय गैरोला, मोहन चंद्र, गंभीर पंवार, शूरवीर पंवार, बीरेंद्र गैरोला, कैलाश गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed