फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Seek clarification to absent from Tilwara and Agastyamuni EO

गैरहाजिर ईओ तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 30 Dec 2019 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Seek clarification to absent  from Tilwara and Agastyamuni EO
अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडे ने जनता दरबार में अनुपस्थित नपं तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि के अधिशासी अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा, कि जनसमस्याओं से जुड़े कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारियों की गैर मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान 28 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें 19 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में पूर्व जिपं सदस्य आशा डिमरी ने चारधाम विकास परियोजना से नौगांव-मल्यासू पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने और जवाड़ी-मल्यासू-कोटली-बांसी मोटर मार्ग का निर्माण सुस्त गति से किए जाने की शिकायत की। ग्राम पंचायत सन के ग्राम प्रधान ने जाखधार तोक में राप्रावि में विद्युत लाइन से खतरा होने की बात कहते हुए तारों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। मरम्वाड़ निवासी ईश्वर सिंह रावत पीएमजीएसवाई के तहत चोपड़ा-उड़ामांडा मोटर मार्ग के निर्माण से गोशाला क्षतिग्रस्त होने व ग्राम प्रधान गीता देवी ने तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटर मार्ग पर घेंघड़ बाजार के समीप भूधंसाव होने की शिकायत की। इस मौके पर एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। जनता दरबार में एसडीएम बृजेेश तिवारी, सीएमओ डा. एसके झा. सहायक परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, तहसीलदार किशन गिरी, जयवीर राम बधाणी, श्रेष्ठ गुनसोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed