{"_id":"c40f4149fe43f0e1b3b73620e8fe083b","slug":"security-wall-on-the-bank-of-palika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका मैदान के किनारे लगाएगी सुरक्षा दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका मैदान के किनारे लगाएगी सुरक्षा दीवार
रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 25 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
शहर के एकमात्र खेल मैदान के संरक्षण व सुंदरीकरण के लिए पालिका प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मैदान के किनारों पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है।
गुलाबराय मैदान में सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है, लेकिन उचित रख-रखाव के अभाव में मैदान के छोरों से लगातार भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में मैदान के अस्तित्व को भी खतरा बना हुआ है। लोग लंबे समय से मैदान की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए अब नगर पालिका प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के ट्रीटमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल ने बताया कि गुलाबराय मैदान के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसे गुलाबराय मैदान के लेवल पर बनाया जाएगा। इसको देखते हुए मैदान के किनारों पर हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी और इसमें मिट्टी का भरान कर मैदान का समतलीकरण किया जाएगा।