फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   SDM breaks the fast by drinking juice

एसडीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाया क्रमिक अनशन

Thu, 04 Mar 2021 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
SDM breaks the fast by drinking juice
जखोली ब्लॉक के पूर्वी बांगर में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का छह सूत्री मांगों को लेकर 13 दिन से चला आ रहा क्रमिक अनशन उप जिलाधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है, लेकिन ग्रामीणों ने मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई न होने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भेडारू में अनशन स्थल पर पहुंचकर उप जिलाधिकारी नगन्याल ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। कहा कि सड़क निर्माण, डामरीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर संबंधित विभागों को पत्र भेज दिए गए हैं। हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि समस्याओं को समयबद्ध हल किया जाए। उन्होंने अनशनकारी ग्रामीणों को जूस पिलाकर क्रमिक अनशन समाप्त कराया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी, ग्राम प्रधान प्रदीप राणा, संध्या ध्यानी, सिमरन बैरवाण, सज्जन सिंह, विजेंद्र सिंह, पिंकी देवी, विजय प्रकाश, श्याम लाल, भानु प्रकाश, गिरीश बैरवाण, आलोक नेगी समेत अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed