फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   School bus parked on the road caused a fire

सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में आग लगने से मची खलबली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
School bus parked on the road caused a fire
गदरपुर के ग्राम मसीत में आग लगने से जली स्कूल बस। - फोटो : RUDRAPUR
सगदरपुर। क्षेत्र के ग्राम मसीत में सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल की बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब ग्रामीण आग बुझा पाते, बस पूरी तरह से जल गई। चालक ने स्कूली बच्चों को छोड़ने के बाद बस को अपने घर के सामने खड़ा किया था।
विज्ञापन

नगर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की बस को महफूज निवासी मसीत गांव चलाता है। वर्तमान में स्कूल में परीक्षाएं चल रही हैं। महफूज ने बताया कि शनिवार को उसने बच्चों को बस (यूपी 14एटी 0591) से घर छोड़ने के बाद बस अपने घर के पास खड़ी की थी। इसके बाद वह घर के अन्य सदस्यों के साथ निजी कार्य से कहीं चला गया था। इसी बीच किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि बस से धुआं निकल रहा है। जब तक वह मौके पर पहुंचे तो आग विकराल रूप धारण चुकी थी।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई लेकिन दमकल विभाग के पहुंचने में हो रही देरी को देखते हुए ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए। दमकल विभाग की टीम के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। एसआई शंकर रावत ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इधर, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed