फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Saurabh topped Uttarakhand in Additional Private Secretary cadre examination

सौरभ ने अपर निजी सचिव संवर्ग परीक्षा में किया उत्तराखंड टॉप

Thu, 21 Jan 2021 09:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Saurabh topped Uttarakhand in Additional Private Secretary cadre examination
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव संवर्ग परीक्षा में सौरभ खत्री ने किया पहला स्थान प्राप्? - फोटो : RUDRAPRYAG
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव संवर्ग परीक्षा में सौरभ खत्री ने पहला स्थान प्राप्त किया है। खत्री उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

सौरभ खत्री के माता -पिता मनोहर खत्री व प्रवीणा खत्री शिक्षक है। सौरभ की प्राथमिक से माध्यमिक तक की पढ़ाई गोपेश्वर में हुई है। जबकि स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दून विवि से पूरी की। सौरभ ने बीते वर्ष यूपी लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी संवर्ग परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिसके बाद बतौर समीक्षा अधिकारी उनकी तैनाती लखनऊ सचिवालय में हुई। अब, उन्होंने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अपर निजी सचिव संवर्ग परीक्षा में उत्तराखंड राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर केदारनाथ विस के विधायक मनोज रावत, रुद्रप्रयाग विस के विधायक भरत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, भाजपा महामंत्री अनूप सेमवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed