फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Saunda team won the cricket tournament

सौंदा की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Sat, 25 Jul 2020 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Saunda team won the cricket tournament
भरदार पट्टी के सौंदाखाल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब सौंदा गांव की टीम ने अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में थापली गांव की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में थापली (कफना) की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 113 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सौंदा के बल्लेबाजों ने पहले ओवर से तेजी से रन जुटाते हुए लक्ष्य 11वें ओवर में प्राप्त कर जीत हासिल की। विजेता टीम के खिलाड़ी हैप्पी सिंह कठैत को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। जबकि बेहतर गेंदबाजी के लिए आशीष रावत को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि युवा सामाजिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी, कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित संसाधन व प्लेटफॉर्म देने की जरूरत है। मौके ग्राम प्रधान राकेश नौटियाल, संजय राणा, चंद्रमोहन नौटियाल, केशव नौटियाल, नरेश कठैत, बंटी रावत, मुंसी राणा, शोभी रावत समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed