फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sanitation workers took out a rally by shouting slogans

सफाई कर्मियों ने नारेबाजी कर रैली निकाली

Tue, 27 Jul 2021 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers took out a rally by shouting slogans
उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संगठन ने स्थायी नियुक्ति, स्वास्थ्य बीमा, भूमि का मालिकाना हक समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर निकाय क्षेत्रों में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हड़ताल से रुद्रप्रयाग समेत जिले के अन्य स्थानों पर जगह-जगह टनों कूड़ा बिखरा हुआ है। उसपर लावारिस पशु मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सफाई कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल और नगर अध्यक्ष आनंद गोडियाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने रुद्रप्रयाग में रैली निकाली। उनका कहना था कि आंदोलन के 9 दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है, जिससे वे आहत हैं। मार्च में हड़ताल प्रस्तावित थी लेकिन सरकार के आश्वासन पर उन्होंने दो माह के लिए स्थगित कर दी थी। बावजूद उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई है। नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए रैली निकाली। उन्होंने आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सुरेंद्र पारछा, परशुराम, सोनू कुमार समेत अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर पौड़ी में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ व पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने समर्थन दिया है। वहीं राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने उन्हें समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। ठेका प्रथा बंद करने और नियमितीकरण की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल जारी है। मंगलवार को कर्मचारियों ने शहरी विकास मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष सुंदर ढ़ीगिया ने कहा उनकी हड़ताल को नौ दिन पूरी हो चुके हैं। प्रदर्शनकर ने वालों में संघ के संरक्षक विनोद देशबंधु, प्रदीप सहदेव, मनीष, प्रीतम, अमित, छोटेलाल, अज्जू, अंकित, रवि प्रधान, आशीष, रमेश कुमार, राजा, चंद्रपाल, शिवम, राजेंद्र, रविंद्र आदि शामिल रहे। इधर, चिन्यालीसौड़ में भी सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय से मुख्य बाजार, पीपलमंडी, चुपल्या, श्यामपुर, शक्तिपुरम कॉलोनी में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। समर्थन में पूर्व पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़, कृष्णा नौटियाल, दर्मियान रावत, नंदकिशोर, देवजन, राहुल शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed