{"_id":"659fe08188a9f1618b022800","slug":"run-awareness-campaign-at-booths-with-low-turnout-rudrapryag-news-c-52-1-sdrn1032-4440-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: कम मतदान वाले बूथों पर जागरूकता अभियान चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: कम मतदान वाले बूथों पर जागरूकता अभियान चलाएं
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केदारनाथ व रुद्रप्रयाग विस में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वीप के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आगामी लोस चुनाव को लेकर स्वीप के जरिए जिले में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। कहा कि दोनों विस में 18 वर्ष से अधिक आयु पूरी करने वाले मतदाताओं का नाम अनिवार्य मतदाता सूची में अंकित करें। साथ ही सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत दोनों विस के प्रत्येक गांव में चौपाल आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक करें। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रवेंद्र कुमार बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. अखिलेश मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी हर्षवद्र्धन भट्ट, परियोजना प्रबंधक ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) बीके भट्ट, शिखा बिंदोला आदि थे। संवाद