{"_id":"67912be3107c8d104f0403f1","slug":"rudraprayag-the-fate-of-77-candidates-will-be-sealed-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-600822-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग : 77 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग : 77 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले पर लगेगी मुहर
Wed, 22 Jan 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। निकाय चुनाव के तहत रुद्रप्रयाग जिले की पांच निकाय में अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए 30 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। पांचों निकाय में अध्यक्ष पद के लिए 16 और सभासद के लिए 61 प्रत्याशी मैदान में हैं। निकायों में कुल 18,237 मतदाता वोट डालेंगे जिसमें 9427 पुरुष व 8810 महिलाएं शामिल हैं।
वहीं निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डाॅ. सौरभ गहरवार और प्रेक्षक मुक्ता मिश्रा व युक्ता मिश्रा की देखरेख में खेल कांप्लेक्स मैदान से 30 पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। शाम तक सभी पार्टियां अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गई थीं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका रुद्रप्रयाग के सात वार्डों के लिए 11 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सात वार्डों के लिए 7 और नगर पंचायत तिलवाड़ा, ऊखीमठ और गुप्तकाशी में मतदान के लिए 4-4 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 30 पोलिंग पार्टियों में 30 महिला कार्मिक भी शामिल हैं। सात पोलिंग पार्टियों को आरक्षित किया गया है। संवाद