फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag ranked fourth in the state in vaccination

रुद्रप्रयाग वैक्सीनेशन में प्रदेश में चौथे स्थान पर

Sun, 28 Nov 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Rudraprayag ranked fourth in the state in vaccination
कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवाने में रुद्रप्रयाग जनपद चंपावत के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। जिले में अब तक 76 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। दिसंबर तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

ढाई लाख की आबादी वाले जिले में 171805 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। इस लक्ष्य को तय समय पर पूरा करने में जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था लेकिन दूसरी डोज में बैकलॉग की समस्या से वैक्सीनेशन रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। छह माह में अब तक सिर्फ 76 फीसदी (126247) लोगों को ही वैक्सीन की दूसरी डोज लग पाई है। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि पहली डोज लगाने वाले 35 हजार लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस कारण दूसरी डोज का लक्ष्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में सभी माध्यमों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed