फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag-Gaurikund highway will be closed for a month

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे एक माह के लिए किया जाएगा बंद

Fri, 19 Mar 2021 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Rudraprayag-Gaurikund highway will be closed for a month
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर नैल में चल रहा चट्टान काटने का काम। - फोटो : RUDRAPRYAG
ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन गौरीकुंड-केदारनाथ राजमार्ग को नैल में एक माह के लिए बंद किया जाएगा। यहां पर भारी व कठोर चट्टान को काटने के लिए कार्यदायी संस्था ने एनएच से पर्याप्त समय मांगा है। विभाग की ओर से इस पर सहमति दे दी गई। हालांकि यातायात बंदी कबसे की जाएग, इसका निर्णय अभी नहीं लिया गया।
विज्ञापन

76 किमी लंबे गौरीकुंड हाईवे पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से चार किमी की दूरी पर नैल में भारी चट्टान है, जिसे काटने का कार्य लंबे समय से चल रहा है। यहां पर आए दिन यातायात बाधित होने के साथ ही पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड-लोनिवि ने जिला प्रशासन व पुलिस विभाग से राजमार्ग को एक माह के लिए बंद रखने की अनुमति मांगी है, जिससे निरंतर चट्टान कटिंग का कार्य किया जा सके। एनएच ने प्रशासन व पुलिस को स्थिति से अवगत कराते हुए यातायात को हाईवे से बंद करते हुए सुमाड़ी-रतनपुर मोटर मार्ग पर डायवर्ट करने की अनुमति मांगी है। इस व्यवस्था से केदारघाटी के लोगों को 22 किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। 17 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होनी है, जिसे ध्यान में रखते हुए एनएच ने 30 अप्रैल तक हाईवे को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा है। एनएच के सहायक अभियंता अनिल बिष्ट ने बताया कि राजमार्ग पर नैल में चट्टान की कटिंग के लिए एक माह तक यातायात बंद करने की अनुमति मांगी है। इस संबंध में पुलिस समेत अन्य विभागों से सहमति मिल गई है। जबकि जिलाधिकारी से वार्ता हो चुकी है। कहा कि जल्द लिखित अनुमति मिलने पर यातायात को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए चट्टान कटिंग का कार्य तय समय में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed