फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag: CCTV cameras will keep an eye on every nook and corner of the city

रुद्रप्रयाग : नगर के चप्पे-चप्पे पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर

Mon, 12 Feb 2024 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rudraprayag: CCTV cameras will keep an eye on every nook and corner of the city
विक्रम कप्रवाण
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। सीसीटीवी कैमरे लगने से नगर क्षेत्र में अलकनंदा, मंदाकिनी नदी सहित पुनाड़ गदेरा में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों की पहचान हो सकेगी। नगर क्षेत्र के पांच किमी क्षेत्र में 17 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरों की मॉनीटरिंग के लिए नगर पालिका और जिला प्रशासन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं।
पंच प्रयाग में एक रुद्रप्रयाग नगर पालिका की 20 हजार आबादी को सात वार्ड में बांटा गया है। रैंतोली-सुमेरपुर-बर्सू से वन विभाग कार्यालय तक फैले नगर की सुरक्षा के लिए नगर पालिका और प्रशासन ने चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया है। कैमरे की खरीद सहित और अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। नगर पालिका ने कैमरे के लिए स्थान चिह्नित किए हैं, जिसमें रैंतोली जवाड़ी बाईपास, जगतोली, संगम बाजार, बेलणी पुल, केदारनाथ तिराहा, मुख्य बाजार, नया बस अड्डा, जिला चिकित्सालय, आर्मी बैंड, सुविधानगर, भाणाधार, गुलाबराय, डांगसेरा, हितडांग, कोटेश्वर, खुरड़, विकास भवन, जिला कार्यालय शामिल हैं। नया बस अड्डा परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। अन्य स्थानों पर भी कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। सीसीटीवी कैमरे की रेंज काफी अधिक है, जिससे अन्य क्षेत्रों को भी कवर किया जा सकेगा। कैमरा लगाने से जहां नगर में सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था की नियमित मॉनीटरिंग हो सकेगी। वहीं, पशुओं को नगर में छोड़ने वालों के साथ ही नगर में अन्य असामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने वाले अराजकतत्वों पर नकेल कसी जा सकेगी। नया बस अड्डा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने से सीसीटीवी कैमरा लगने से पुलिस को अधिक मदद मिलेगी और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों, लोगों और अन्य गतिविधियों के बारे में समयबद्ध जानकारी मिलने से कार्रवाई हो पाएगी। अधिकारियों की मानें तो चारधाम यात्रा शुरू होने तक नगर क्षेत्र में और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिससे यात्रा का बेहतर संचालन हो सके। सामाजिक कार्यकर्ता शैंलेंद्र गोस्वामी भारती, गोरक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी, पूर्व व्यापार संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे से नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, नशा व अन्य अवैध कार्यों पर भी रोक लगेगी। संवाद
विज्ञापन




दो कंट्रोल रूम होंगे स्थापित

नगर क्षेत्र में लगने वाले 17 सीसीटीवी कैमरे के लिए दो कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं। पहला कंट्रोल रूम नगर पालिका कार्यालय में होगा, जहां से ईओ व अन्य संबंधित कर्मचारी नगर की पूरी स्थिति का जायजा ले सकेंगे। वहीं, दूसरा कंट्रोल रूम जिला कार्यालय में होगा, जहां से डीएम और एसडीएम पूरे नगर का निरीक्षण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनका कहना है



नगर में सुरक्षा, सफाई, यातायात को बेहतर बनाने के साथ ही अराजकतत्वों पर नजर रखने और बाहरी वाहनों व लोगों की जानकारी के लिए चिह्नित 17 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जल्द ही प्रशासन की मदद से सभी कैमरे स्थापित कर इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

- सुशील कुरील, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed