Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag accident four killed six injured as bolero falls into gorge in Uttarakhand news

रुद्रप्रयाग में सड़क हादसा: पोखरी से रांसी जा रही बोलेरो गहरी खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, छह घायल

Tue, 17 Nov 2026 08:23 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Tue, 17 Nov 2026 08:23 AM IST
सार

रुद्रप्रयाग में देर रात हुए एक वाहन हादसे ने चार लोगों की जान ले ली। दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Rudraprayag accident four killed six injured as bolero falls into gorge in Uttarakhand news
रुद्रप्रयाग में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। हादसा उस समय हुआ, जब वाहन पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रहा था।

विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग सहित पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन

रातभर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। बचाव दलों ने रातभर अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घायल
- उम्मेद सिंह राणा पुत्र श्री चंद्र सिंह राणा, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
-राजेंद्र सिंह पुत्र श्री चंद्र सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ,  रुद्रप्रयाग।

हायर सेंटर रेफर श्रीनगर  (04)
-. लविश राणा पुत्र श्री दिलीप सिंह राणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ,  रुद्रप्रयाग।
-कु. वंशिका पुत्री श्री आशीष रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
-उर्मिला देवी पत्नी श्री भरत सिंह राणा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चिलौंड, कोतवाली गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग।
-पूजा पत्नी श्री आशीष रावत, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।

मृतकों 
-कुंवर सिंह पुत्र श्री बच्चन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
-. मदन सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
- सूरत सिंह पुत्र श्री भीम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
- बलवीर सिंह पुत्र श्री बिहारी सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम दादा गैड़ बस्ती, रांसी, ऊखीमठ,  रुद्रप्रयाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed