{"_id":"571264304f1c1b8f624a6ad6","slug":"rudraprayag-75-per-cent-of-patients-are-referred","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: रेफर हो रहे 75 फीसदी मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: रेफर हो रहे 75 फीसदी मरीज
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 16 Apr 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा की मार झेल रहे रुद्रप्रयाग में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बुरा है। जिला अस्पताल सहित दो सीएचसी और एक पीएचसी रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। इन तीनों अस्पतालों में वर्षभर औसतन एक लाख ओपीडी पंजीकृत हो रही हैं। जबकि अकेले जिला अस्पताल में सालभर में 15 हजार मरीज भर्ती हो रहे हैं, जिसमें 75 फीसदी रेफर किए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 21 पदों के सापेक्ष सिर्फ नौ डाक्टर कार्यरत हैं, जिसमें पांच विशेषज्ञ हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अस्पताल में सफाई सर्वोपरि होनी चाहिए, वही यहां नहीं है। टायलेट और बाथरूम से आती बदबू मरीजों को बेहाल करती है। पोस्टमार्टम हाउस के तरफ तो स्थिति और भी खराब है। यहां अस्पताल के वार्डों की गंदगी रास्ते में फैली हुई है।
किराये के भवनों में चल रहे केंद्र
रुद्रप्रयाग। जनपद में 12 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 22 एलोपैथिक केंद्र और 70 सब सेंटर हैं। इन केंद्रों में मेडिकल स्टाफ के अलावा संसाधनों का भी टोटा है। स्थिति यह है कि स्वास्थ्य विभाग के 12 से अधिक केंद्र किराये के भवनों पर हैं। वहीं इतने ही पंचायत भवन व अन्य भवनों पर संचालित हो रहे हैं। दूसरी तरफ भीरी में अस्पताल भवन का निर्माण होने के बाद भी इसका संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
बर्न वार्ड नहीं
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में बर्न वार्ड की सुविधा नहीं होने से यहां आग से झुलसे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद सीधे रेफर किया जाता है। फरवरी में धनपुर के पाबौ गांव की वनाग्नि से झुलसी तीन किशोरियों को यहां से रेफर किया गया था। इनमें दो की बाद में देहरादून के अस्पतालों में मौत हो गई थी। जिले में छह माह में छह बर्न केस हुए हैं, जो रेफर किए गए।
अल्ट्रासाउंड मशीन बनी शोपीश
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में पांच वर्ष से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से अल्ट्रासाउंड जंग खा रही है। जबकि यहां औसतन प्रतिदिन 50 मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचते हैं। इन हालात में उन्हें प्राइवेट क्लीनिकों में तीन गुना अधिक दाम पर अपनी जांच करानी पड़ रही है।
केदारघाटी में हाल और भी बुरे
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर एक पीएचसी ऊखीमठ और एसएडी गुप्तकाशी है, लेकिन इन केंद्रों में कई बार बुखार की दवा तक नसीब नहीं होती है। खून जांच से लेकर रक्त जांच के लिए घाटी के लोगों को रुद्रप्रयाग की दौड़ लगानी पड़ती है।
नहीं है ब्लड बैंक
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सेंटर संचालित तो किया जा रहा है, लेकिन आपातकाल में अस्पताल प्रबंधन श्रीनगर बेस से ही खून मंगाता है। सीएमएस डा. एसपीएस नेगी ने बताया कि ब्लड बैंक को लेकर कार्रवाई चल रही है।
पीपीपी मोड बना परेशानी का सबब
रुद्रप्रयाग। पीपीपी मोड में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली बदहाली के दौर से गुजर रहा है। यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार भी नसीब नहीं हो रहा है। जबकि प्रतिमाह स्वास्थ्य विभाग यहां 22 लाख रुपये दे रहा है।
पूरे क्षेत्र में एक एलोपैथिक केंद्र
रुद्रप्रयाग। पट्टी बच्छणस्यूं क्षेत्र में 22 ग्राम पंचायतों के 92 गांवों के लिए सिर्फ एक राजकीय एलोपैथिक केंद्र है। खेड़ाखाल में स्थित इस केंद्र का भवन भले ही लाखों की लागत का है। लेकिन यहां एक भी जरूरी संसाधन नहीं है।
स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में शासन और निदेशालय को अवगत कराते आ रहे हैं। बावजूद समस्याएं पसरी पड़ी हैं। विशेषज्ञ डाक्टरों की भारी कमी है। पीपीपी मोड में संचालित जखोली सीएसची के बारे में शासन स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
-- डा. आरपी बडोनी, सीएमओ, रुद्रप्रयाग