फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rock fell on dumper truck operator's death

डंपर पर गिरी चट्टान, ट्रक परिचालक की मौत

Tue, 16 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Tue, 16 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

मयाली-घनसाली मोटर मार्ग पर बजीरा के समीप पहाड़ी से गिरे बोल्डर के टायर से टकराने से एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में परिचालक की मौत हो गई। चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जखोली में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


तिलवाड़ा से ईंट लेकर मयकोटी जा रहा डंपर मंगलवार को बजीरा में पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान की चपेट में आ गया।   संतुलन बिगड़ने से डंपर दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में परिचालक भरत सिंह (23) पुत्र एचएस सिंह, निवासी पुलन बांगर ने दरवाजा खोलकर छलांग लगा दी थी, लेकिन वह पहाड़ी से गिरे बोल्डरों में जा गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक शिव सिंह बुटोला और प्रदीप सिंह छिटककर निचली तरफ गिर गए। दोनों को चोटें आई हैं, जिन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया है। सूचना पर उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस चौकी प्रभारी केएस बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed