फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Road widening work not started, people troubled by jam

सड़क चौड़ीकरण का कार्य नहीं शुरू, जाम से परेशान लोग

Fri, 27 Nov 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Road widening work not started, people troubled by jam
ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर तिलवाड़ा में दो वर्ष बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बाजार क्षेत्र में 14 मीटर सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव है, लेकिन कार्य शुरू नहीं होने से व्यापारियों व भवन स्वामियों में संशय बना है। बाजार में लग रहे जाम से भी लोग परेशान हो रहे हैं। स्थानीय राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, आयुष पंवार, जीतराम, प्रदीप रावत, अंकित सिंह आदि ने बताया कि पार्किंग निर्माण नहीं होने से कस्बे में दिनभर में जाम लग रहा है। दूसरी तरफ ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड के अधिकांश हिस्से में कटिंग हो चुकी है। लेकिन तिलवाड़ा कस्बे को छोड़ा गया है। जबकि यहां 14 मीटर कटिंग प्रस्तावित है, लेकिन दो वर्ष बाद भी एनएच द्वारा हाईवे का चौड़ीकरण शुरू नहीं किया गया है। इसके अलावा ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत तिलवाड़ा, गीड, भुतेर के 80 फीसदी प्रभावितों को प्रशासन के तमाम दावों के बीच मुआवजा नहीं मिल पाया है। इधर, अधिशासी अभियंता एनएच जितेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का तिलवाड़ा में 14 मीटर चौड़ीकरण होना है। यहां जो भूमि अधिगृहित की गई है, उसके प्रभावितों को मुआवजा वितरण व अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed