फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Road debris threatens houses in Kweli village

निर्माणाधीन मोटर मार्ग का मलबा बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत

Tue, 23 Aug 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Road debris threatens houses in Kweli village
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर क्षेत्र के तहत निर्माणाधीन चोपड़ा-गढ़ीधार-कुरझण मार्ग के मलबे से क्वीली गांव के कई परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। मलबे से ग्रामीणों के मकानों और पानी की टंकी को क्षति पहुंची है जिस कारण ग्रामीण दहशत के साये में रात गुजारने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पुष्पा देवी और ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष सिंह का कहना है कि चोपड़ा-गढ़ीधार मार्ग से कुरझण गांव के संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग ग्रामीणों को बिना विश्वास में लिए गांव के ठीक ऊपर से सड़क का निर्माण कर रहा है। सड़क के मलबे से गांव के अमरदेव पुरोहित, प्रकाश चंद्र पुरोहित, अरविंद पुरोहित व पंकज पुरोहित के मकानों भवनों को खतरा बना हुआ है। कहा कि इस माह के पहले सप्ताह में भारी बारिश से सड़क का पूरा मलबा ग्रामीणों के मकानों के ऊपर आ गया था और उन्हें रात में ही घरों से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। प्रशासन को दी गई सूचना के बाद गांव के निरीक्षण को पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक ने भी प्रभावित परिवारों को घरों में न रहने की सलाह दी थी। अब तीन दिन पूर्व भारी बरसात से सड़क से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर अरविंद पुरोहित व प्रकाश चंद्र पुरोहित के मकानों पर जा गिरे। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों का विस्थापन करने की मांग की। कहा यदि उन्हें जानमाल का नुकसान हुआ तो लोनिवि जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed