फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rituals will be held at Kartik Swami Temple from June 5

Rudraprayag News: कार्तिक स्वामी मंदिर में पांच जून से होगा अनुष्ठान

Mon, 01 Jun 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 01 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Rituals will be held at Kartik Swami Temple from June 5
फोटो
विज्ञापन

चोपता। कार्तिक स्वामी मंदिर में पांच से 15 जून तक होने वाले महायज्ञ एवं पुराण वाचन कार्यक्रम की तैयारी बैठक हुई। कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि 11 दिवसीय इस अनुष्ठान के अंतर्गत महायज्ञ, पुराण वाचन, भजन-कीर्तन, प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सचिव बलराम सिंह नेगी ने बताया कि कार्तिक स्वामी मंदिर भगवान शिव एवं माता पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र देवसेनापति भगवान कार्तिकेय की तपस्थली है। उपाध्यक्ष उत्तराज नेगी ने बताया कि आयोजन को लेकर मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी, प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी और उप प्रबंधक रमेश नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed