फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Revival of ancient housetops will Bktc

बीकेटीसी करेगा प्राचीन कोठों का पुनरुद्धार

Fri, 18 Dec 2015 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Fri, 18 Dec 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन

बाबा केदार की यात्रा का विश्वनाथ मंदिर से विशेष संबंध है। कपाट खुलने व बंद होने पर बाबा केदार की डोली यहां पहुंचती है। यहां पर मंदिर समिति के मुख्य पुजारी वर्षभर पूजा-अर्चना करते हैं। यहां प्राचीन कोठा मौजूद है, जो जर्जर स्थिति में है। लोगों का कहना है कि यह कोठा मंदिर की सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम है। वहीं शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भी कोठा जर्जर हाल में है। मंदिर समिति ने इन कोठों के पुनरुद्धार की योजना बनाई है। इस पर करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होने अनुमान है। इसके अलावा मंदिर समिति  गौरीकुंड में अपने पठालवाले भवन की मरम्मत के साथ यहां पर भोगमंडी, भंडारण कक्ष और धर्मशाला का निर्माण करेगी। सोनप्रयाग में भी एक धर्मशाला का निर्माण होगा। इन सभी कार्यों के लिए 70 लाख रुपये से अधिक के प्रस्ताव तैयार हैं। समिति के सूत्रों की मानें तो शासन से 1 करोड़ 75 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

विज्ञापन


कोठा को लेकर मान्यता
राजशाही के समय से गढ़वाल में कोठा निर्माण की परंपरा रही है। कोठा कई कमरों के भवन को कहते थे। ये कानून व्यवस्था के मुख्य स्थान हुआ करते थे। मठ-मंदिरों के चारों तरफ भी इस तरह के भवनों का निर्माण किया जाता है, जिन्हें कोठा कहा गया। इन कोठों पर रावल सहित मंदिर समिति के कर्मचारी/पुजारी व अन्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात लोग रहते थे।
विज्ञापन



केदारनाथ यात्रा मार्ग से लगे विश्वनाथ मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर सहित गौरीकुंड व सोनप्रयाग में समिति की ओर से होने वाले कामों की योजना तैयार कर दी गई है। शासन से भी कई प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है। आगामी वर्षों में श्रद्धालुओं को समिति सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करेगी। - बीडी सिंह, मुख्य कार्याधिकारी बीकेटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed