फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   resign from BJP membership if demand is not fulfill

मांगपूर्ति नहीं हुई तो भाजपा की सदस्यता से देंगे इस्तीफा : शुक्ला

Sun, 18 Jul 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
resign from BJP membership if demand is not fulfill
केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने देवस्थानम बोर्ड भंग नहीं किया तो केदारघाटी में सात हजार तीर्थपुरोहित भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

शुक्ला ने कहा कि केदारनाथ के तीर्थपुरोहित एक सूत्री मांग देवस्थानम बोर्ड भंग करने को लेकर आंदोलनरत हैं। मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के उस बयान पर भी रोष जताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देवस्थानम बोर्ड का विरोध करने वाले कांग्रेसी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम को यही मालूम नहीं कि उनकी पार्टी के सदस्य कौन-कौन हैं। देवस्थानम बोर्ड का गठन पूर्व सीएम की करनी है, जिसका विरोध चल रहा है। सरकार ने देवस्थानम बोर्ड भंग नहीं किया गया तो केदारनाथ के सात हजार तीर्थपुरोहित, जो भाजपा से जुड़े हैं, अपनी पार्टी सदस्यता से त्यागपत्र के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed