{"_id":"68dfc8f3afd72375c205a85d","slug":"rescued-a-youth-who-got-lost-on-the-vasukital-track-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-115219-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: वासुकीताल ट्रैक पर भटकेे युवक को रेस्क्यू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: वासुकीताल ट्रैक पर भटकेे युवक को रेस्क्यू किया
Fri, 03 Oct 2025 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। वासुकीताल ट्रैक पर भटके एक युवक को एसडीआरएफ की टीम ने करीब आठ घंटे के कठिन प्रयास के बाद रेस्क्यू कर केदारनाथ पहुंचाया। युवक ट्रैक पर एक गहरी खाई के समीप फंसा हुआ था।
बृहस्पतिवार मध्यरात्रि सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना मिली की वासुकीताल ट्रैक पर भ्रमण के लिए आया एक युवक रास्ता भटक गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की सूचना पर एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 9 किमी का सफर तय कर एसडीआरएफ की टीम को ट्रैकर जयप्रकाश (32) निवासी पलवल, हरियाणा ट्रैक पर एक गहरी खाई के समीप फंसा मिला। एसडीआरएफ के एसआई मनोहर कन्याल ने बताया कि करीब आठ घंटे के कठिन प्रयास के बाद जयप्रकाश को रेस्क्यू कर सुरक्षित केदारनाथ पहुंचाया गया। संवाद