फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Relay hunger strike to remove animal treatment centre from hostel

Rudraprayag News: छात्रावास से पशु उपचार केंद्र हटाने के लिए क्रमिक अनशन

Tue, 10 Mar 2026 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 10 Mar 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Relay hunger strike to remove animal treatment centre from hostel
कहा- दो वर्षों से निजी संस्था की ओर किया जा रहा संचालन, दो माह ही हुआ उपयोग
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जल्द केंद्र हटाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज फाटा के छात्रावास में संचालित अस्थायी पशु उपचार केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी।

रविग्राम के प्रधान रामेश्वर प्रसाद जमलोकी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह करीब दस बजे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण छात्रावास परिसर पहुंचे और क्रमिक धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि छात्रावास भवन में पिछले दो वर्षों से निजी संस्था की ओर से पशु उपचार केंद्र संचालित किया जा रहा है जबकि इसे केवल दो माह के लिए अस्थायी रूप से उपयोग में लिया गया था। बीते दो मार्च को भी इस केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। अभिभावक संघ अध्यक्ष जसपाल राणा ने बताया कि विद्यालय में 300 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं और खेलकूद गतिविधियों के दौरान भवनों की कमी झेलनी पड़ती है। छात्रावास में पशु उपचार केंद्र संचालित होने से छात्राओं को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य योगिता देवी, ग्राम प्रधान खड़िया दीपा देवी, ग्राम प्रधान जामू गीतांजलि देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल, पूर्व प्रधान श्याम लाल पंवार, अशोक सेमवाल और विजय सिंह शाह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed