फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Regular police post will be opened in Chopta-Dugalbitta

चोपता-दुगलबिट्टा में खोली जाएगी रेगुलर पुलिस चौकी

Wed, 17 Mar 2021 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Regular police post will be opened in Chopta-Dugalbitta
पर्यटक स्थल चोपता-दुगलबिट्टा में खुलेगी रेगुलर पुलिस चौकी। - फोटो : RUDRAPRYAG
चोपता-दुगलबिट्टा में रेगुलर पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी मनुज गोयल व पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के संयुक्त प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय को भेज दिया है। इस पुलिस चौकी में तृतीय केदार तुंगनाथ समेत 23 आबाद/गैर आबाद गांव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

तृतीय केदार समेत आसपास के गांवों में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऊखीमठ से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने इसे पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है। प्रस्ताव के तहत रेगुलर पुलिस चौकी में तुंगनाथ, चोपता, बनियाकुंड, दुगलबिट्टा, पोथीवास, पेलिंग, ओरिंग, उथिंड, कुहेड़, उषाड़ा, हुड्डू, कांडा, सेमार, बरंगाली, भनकुंड, गुंडाग्वाड़, चीनाग्वाड़, गुज्जर-ग्वाड़, लक्ष्मण ग्वाड़, कैल, जगपुड़ा, पाव व मक्कू गांव को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा, कानून समेत साइबर क्राइम, अपराध, यातायात व्यवस्था के तहत यहां रेगुलर पुलिस चौकी जरूरी है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार संघ व अन्य ने भी प्रशासन व पुलिस के रेगुलर पुलिस चौकी स्थापना के प्रस्ताव का स्वागत किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed