फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   raodu village three family will shift.

रौड़ू गांव के तीन परिवार अन्यत्र किए जाएंगे शिफ्ट

Sun, 03 Jul 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 03 Jul 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
raodu village three family will shift.
निर्माणाधीन मस्तूरा-दिलमी-करोखी मोटर मार्ग से प्रभावित रौडू गांव के निरीक्षण को पहुंचती प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों की टीम। गांव के रास्ते व खेतों में यूं मिले टीम को लटके बोल्डर। - फोटो : Amar Ujala

अधिकारियों ने रौडू गांव का निरीक्षण कर तीन परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी प्रभावित 21 परिवारों को मानसून सत्र तक सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और प्रशासन की ओर से किराया देने की बात भी कही गई। तहसीलदार अबरार अहमद के नेतृत्व में लोनिवि, विकास विभाग, सिंचाई विभाग, जलसंस्थान के अधिकारियों का दल रौडू गांव पहुंचा।

विज्ञापन


दल ने निर्माणाधीन मस्तूरा-दिलमी-करोखी मार्ग से गांव को हो रहे नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान तीन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने और निर्माणाधीन सड़क त्वरित निकास नाली बनाने की बात कही गई। प्रभावित सभी 21 परिवारों को मानसून सत्र तक खतरे के चलते गांव से अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और किराया प्रशासन द्वारा देने का भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने ग्राम पंचायत दैड़ा के पापड़ी कस्बे का भी निरीक्षण किया। यहां 12 परिवारों की नष्ट हुई कृषि व अन्य भूमि का सर्वे किया गया। कस्बे के बीचों-बीच बनी खाई पर पुलिया बनाने और दोनों तरफ सुरक्षा दीवार बनाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बीडीओ डीएन सकलानी, सहायक अभियंता संदीप राणा, योगेश कोठियाल, नायब तहसीलदार वाईएस रावत, राजस्व उप निरीक्षक संतोष, राजेंद्र लाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह रावत आदि थे।


इधर, तहसीलदार अबरार अहमद ने बताया कि रौडू गांव का भू-गर्भीय सर्वे कर जरूरी हुआ तो विस्थापन के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया कि रौडू और पापड़ी गांव में होने वाले सुरक्षा कार्यों के लिए विभागीय अधिकारियों को दो दिन में कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। अमर उजाला में 3 जुलाई के अंक में रौडू गांव की स्थिति पर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर रविवार को प्रशासन व विभागों की टीम गांव पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed