फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rantoli-Pabou motor road closed for 20 days

रैंतोली-पाबौ मोटर मार्ग 20 दिन से बंद

Thu, 18 Aug 2022 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Rantoli-Pabou motor road closed for 20 days
धनपुर पट्टी के लोली, बीरों, पाबौ सहित रानीगढ़ के गांवों को जोड़ने वाला रैंतोली-जसोली-नगरासू-पाबौ मोटर मार्ग भारी बारिश से जगह-जगह बीते 20 दिनों से बंद पड़ा है। मार्ग पर भूधंसाव से पुश्ते टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

बीते 30 जुलाई को रैंतोली-जसोली-नगरासू-पाबौ मोटर मार्ग को बरसात से व्यापक नुकसान हुआ है। सड़क का 45 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो रखा है। गांव का जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से संपर्क कटा हुआ है। साथ ही गांव के स्कूली बच्चे भी गदेरे को पार कर जीआईसी पीड़ा पहुंच रहे हैं। इसके अलावा जिले में सिंराई-नंदवाण-भटवाड़ी, छेनागाड़-बक्सीर, भौंसाल-कुंडा-दानकोट, मुसाढुंग-पाली सहित नौ संपर्क मार्ग भी बंद पड़े हैं। कई मोटर मार्गों की स्थिति दयनीय बनी है। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीएस रावत व पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता केएस सजवाण ने बताया कि बरसात से प्रभावित मार्गों को प्राथमिकता के साथ खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed