फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rally out for Ganga avidity and cleanliness

गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए निकाली रैली

Thu, 18 Mar 2021 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Rally out for Ganga avidity and cleanliness
नमामि गंगे के तहत पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए छात्र-छात्राओं ने - फोटो : RUDRAPRYAG
अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय में नमामि गंगे पखवाड़े का हस्ताक्षर अभियान के साथ शुभारंभ किया गया। पहले दिन हिट जागरूकता रैली निकालकर लोगों से गंगा की अविरलता व निर्मलता को बनाए रखने की अपील की गई। कॉलेज परिसर में पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्षा अरुणा बेंजवाल ने कहा कि गंगा को स्वच्छ व निर्मल रखना हम सभी का दायित्व है। हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर सभी लोगों को गंगा के प्रति जागरूक होने का संकल्प लेना होगा। प्रभारी प्राचार्य डा. एलडी गार्ग्य ने कहा कि गंगा नदी के प्रदूषण मुक्त रखने के साथ ही पुनर्जीवित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डा. केपी चमोली ने अभियान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ आशा रानी, डॉ आबिदा, डॉ नवीन खंडूड़ी, डॉ निधि, डॉ शशिबाला, डॉ सुधीर पेटवाल, डॉ अंजना फरस्वाण, डॉ मदन नेगी, सभासद दिनेश बेंजवाल, राजेश नेगी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र छात्रायें मौजूद थीं। इधर, डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग में छात्र-छात्राओं ने अभियान के तहत पुनाड़ गदेरा की सफाई की। इस मौके पर एनएसएस के संयोजक डा. विक्रम वीर भारती, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी सीमा रावत, सफाई निरीक्षक शिवराज पंवार, प्राचार्य एसपी सिंह, डॉ डीएस चौहान, डॉ नवीन, डॉ सुरेंद्र, डॉ मनोज, डॉ श्रीकांत, डॉ पूजा, डॉ सुनीता, डॉ सत्येंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed