फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rakhi got a house on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर राखी को मिला मकान

Mon, 03 Aug 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rakhi got a house on Rakshabandhan
ब्लाक के दूरस्थ ग्राम पंचायत बुढना की गरीब महिला राखी देवी को रक्षाबंधन पर्व पर नए मकान की सौगात मिली है। अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने महिला को मकान की चाबी सौंपी। महिला का मकान बीते वर्ष बरसात में टूट गया था। तब से महिला गांव में किसी अन्य के यहां शरण लिए हुए थी।
विज्ञापन

जन अधिकार मंच के वरिष्ठ सदस्य रमेश पहाड़ी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व अन्य दानी-दाताओं के प्रयास से 56 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित की गई थी। तत्कालीन जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आपदा मद में एक लाख रुपये महिला को दिए थे। साथ ही अन्य लोगों से भी मदद मांगी गई, जिससे बाद महिला का दो कमरों का नया मकान बन सका। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी, प्रांतीय व्यापार मंडल के महासचिव प्रदीप बगवाड़ी, जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट, अशोक चौधरी, कांता नौटियाल, केपी ढौंडियाल, केएन डिमरी, एमएन भट्ट, बीबी ममगाईं, माधो सिंह नेगी, प्रेम प्रकाश कोठारी, जितेंद्र नैथानी, रामरतन पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सांदर गांव को मिली सड़क की सौगात
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत सांदर के ग्रामीणों को रक्षाबंधन पर्व पर सड़क की सौगात मिली है। सोमवार को ढाई किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब सड़क गांव के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच गई है, जिससे ग्रामीण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग से अपने घर तक वाहन से जा सकेंगे। अभी तक वे डेढ़ किमी पैदल खड़ी चढ़ाई नाप रहे थे। बुजुर्ग एसएस जगवाण ने कहा कि विधायक भरत सिंह चौधरी के प्रयास से सांदर गांव सड़क से जुड़ गया है। बीते वर्ष फरवरी में विधायक चौधरी ने स्वयं के व्यक्तिगत प्रयास से एक किमी सड़क स्वीकृत कराई थी। पहले चरण में 31 लाख व दूसरे चरण में 54 लाख रुपये जारी किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed