फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Raghav, Pawan, Ahimsa and Ishu top badminton

बैडमिंटन एकल स्पर्धा में राघव, पवन, अहिंसा और ईशु रहे अव्वल

Sun, 28 Nov 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Raghav, Pawan, Ahimsa and Ishu top badminton
पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतिम दिन अंडर-14 व अंडर-17 बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन किया गया। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

महाकुंभ के अंतिम दिन अंडर-14 आयु बालक वर्ग बैडमिंटन एकल स्पर्धा में राघव खत्री प्रथम, कन्हैया रावत द्वितीय व सुधांशु झा तृतीय रहे। युगल में राघव खत्री व कन्हैया की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग एकल स्पर्धा में अहिंसा प्रथम रही। अंडर-17 बालक वर्ग एकल में पवन व युगल में रिजवान व पवन की जोड़ी विजेता रही। बालिका वर्ग एकल में ईशु आर्य प्रथम, निधि द्वितीय व सोनिका तृतीय रही। युगल में ईशु एवं निधि की जोड़ी विजेता रही। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बीईओ केएल रड़वाल ने कहा कि जीत-हार तो परिणाम होता है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ही सबसे बड़ी जीत होती है। विशिष्ट अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों में अच्छी-अच्छी प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षक भानु प्रकाश रावत के संचालन में हुए समापन समारोह में शिवसिंह नेगी, शहाबुद्दीन सिद्धिकी, नवेंदु रावत, शेर मोहम्मद, गिरीश बेंजवाल, अंकित रौथाण, शांति पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed