{"_id":"5f19e06d8ebc3e63b42d8e91","slug":"raakhi-mask-pack-are-available-in-market-rudrapur-news-hld390817925","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आया राखी-मास्क का पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आया राखी-मास्क का पैक
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते बचाव के लिए राखी-मास्क का पैक।
- फोटो : RUDRAPUR
इस रक्षाबंधन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधने के साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते मुंह पर मास्क भी बांधेंगी। कोरोना के खौफ के चलते मार्केट में कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते राखी-मास्क का पैक आया है। इसकी बाजार में अच्छी खासी मांग हो रही है।
रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजार में दुकानों में राखियां सज गई हैं और खरीदने वाले भी पहुंच रहे हैं। इस बार बाजार में बच्चों के लिए पब्जी मोबाइल गेम के साथ ही डोरेमॉन, टॉम एंड जैरी, छोटा भीम, स्पाइडरमैन, सुपरमैन समेत तमाम तरह के कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां चार रुपये से लेकर 60 रुपये तक मिल रही हैं।
साथ ही टॉय राखी, लाइटनिंग वाली राखी भी खूब आकर्षण का केंद्र बनीं हुई हैं। जबकि बड़ों के लिए अमेरिकन डायमंड राखी, क्रिस्टल राखी, चंदन सैंटेड राखी, एंटीक स्टोन राखी 100 से 400 रुपये तक मिल रही हैं।
विज्ञापन
भईया-भाभी राखी 40 से 200 व राखी प्लस मास्क का पैक 60 रुपये का मिल रहा है। पिछले पांच सालों से राखी का कारोबार करने वाले अनिल पुंशी व रमेश पुंशी ने बताया कि कोरोना वायरस के खौफ के कारण भी राखी बिक्री में कोई फर्क नहीं आया है। पिछले साल की तरह ही इस बार भी राखियों की मांग बाजार में अच्छी खासी है। कोरोना संक्रमण के बचाव के चलते दुकान में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन होता है। सामाजिक दूरी के नियम का पालन भी कराया जा रहा है।
चीन की राखियों को करें बाय-बाय
रुद्रपुर। चीन के खिलाफ व्यापारियों में भी रोष है, पिछले वर्ष तक बाजार में चीन निर्मित कंपनियों की कई प्रकार की आकर्षक राखियां बिकने को आतीं थीं। लेकिन इस बार व्यापारियों ने चीन के आइटमों का बहिष्कार किया है। शपथ ली है कि आने वाले त्यौहारों में भी वह चीन निर्मित आइटम अपनी दुकानों मे नहीं बेचेंगे।

रुद्रपुर सिविल लाइन स्थित दुकान से राखी खरीदतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR